फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कआउट के बाद कोल्ड ड्रिंक से करें परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन कितने ही कूल क्यों न दिखें लेकिन वर्कआउट के दौरान या उसके समय सोडा वाले पेय पदार्थों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन


हाल में किए गए शोधों में वैज्ञानिकों ने पाया है कि वर्कआउट के दौरान कार्बोनेटेड सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, खासतौर से लड़कियों के लिए यह बहुत नुकसानदायक है। इससे हड्डियों व जोड़ों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा, वर्कआउट के तुरंत बाद सोडा वाली ड्रिंक पीने से बहुत ज्यादा कैलोरी बढ़ती है। इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते इसलिए ये वर्कआउट के बाद शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अध्ययनों में तो यह बात भी निकलकर सामने आई है कि कोल्ड ड्रिंक पीना कबी भी पानी का विकल्प नहीं हो सकता है। इसमें मौजूद शर्करा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो अगर आप भी वर्कआउट के बाद कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं तो अब सोडा से तौबा कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें