फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर वजन घटाने पर कर रहे हैं काम तो गांठ बांध लें ये बातें

Thu, 18 Apr 2019 11:42 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बढ़ते वजन को लेकर दुनिया भर में कई लोग परेशान हैं। विश्व के हजारो लेख और शोध हर रोज वजन घटाने का ज्ञान देते हैं लेकिन वो ज्ञान तब तक असफल रहेगा जब तक आप उसपर अमल नहीं करते। अगर वाकई में अपना वजन कम करने की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ये बातें। 

 
विज्ञापन

2 of 6
बिस्तर पर जाने से ठीक पहले एक कप मिंट चाय आपको आराम दे सकती है, तनावमुक्त कर सकती है और इससे आपको आरामदायक नींद आएगी। यह भूख को दबाने, सूजन को रोकने, हाजमे में सुधार और पाचन प्रक्रिया को गति देने में भी मदद करती है। ये वजन कम करने का रामबाण नुस्खा है। 
विज्ञापन

3 of 6
दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है जो नींद लाने वाला तत्त्व है। जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं और आपका वजन सीमा के अंदर रहता है। मेवे, चिकन, मछली, दाल और अंडे में भी ट्रिप्टोफैन पाया जाता है। ये सभी बेहतर नींद देने और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

4 of 6
अपने जीवन में कम से कम हजारों बार तो ये बात सुनी ही होगी कि रात में बिलकुल हल्का भोजन करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग रात में ही भर पेट खाते हैं। रात में खाया गया खाना फैट बनके आपके शरीर में स्टोर हो जाता है। अपना रात का खाना कम करें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
काली मिर्च वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे मसालों में से एक है इसलिए वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में शामिल है। अपने रात के खाने में काली मिर्च जरूर छिड़कें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात को अगर नींद नहीं आती है तो दवा खाने की बजाय एक केला खा लें। इससे अच्छी नींद आती है और आपका वजन कम करने में भी सहायक है। रात के खाने में प्रोटीन जरूर लें। प्रोटीन खाना पचाने में काफी मददगार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें