फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का नहीं बादाम का आटा इस्तेमाल करना शुरू करें, फौलाद बन जाएगा शरीर

Wed, 13 Mar 2019 03:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
रोज पानी में भिगोया हुआ बादाम का सेवन करने के अनेक फायदे होते हैं, ये बात तो जानते होंगे। आयुर्वेद में इसको बुद्धि और नसों के लिये गुणकारी बताया गया है। इसमें कार्बोहाईड्रेट बहुत कम होता है। बादाम में सोडियम नहीं होने से हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिये भी लाभदायक रहता है। इनके अलावा पोटैशियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस भी होते हैं।यह स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, त्वचा के लिए भी अच्छा है। यानि ब्यूटी और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। ये तो बादाम के वो गुण हैं जिस आप भी जानते होंगे लेकिन आज हम आपको इससे जुड़ी एक बेहद खास बात बताएंगे जिसे आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
क्या आप जानते हैं जो गेंहू का आटा आप रोज खाते हैं उसमें ग्लूटेन पाया जाता है जो कई लोगों के लिए नुकसानदायक है। लेकिन बादाम के आटे में बिल्कुल भी ग्लूटेन नहीं होता है। बादाम का आटा बहुत फायदेमंद है। साथ ही, इसे अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके लिए और फायदेमंद हो सकता है। तो जानिए क्यों अपनी डाइट में आपको बादाम का आटा शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
बादाम का आटा दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें दूध से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तीनों मिनरल हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है तथा उनके मजबूती को बढ़ाते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो बादाम के आटे का सेवन करें।

4 of 6
- फोटो : pixabay
बादाम का आटा भी हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम के आटे के सेवन से दिमाग की ग्रोथ दुगनी होती है। दिमाग के अलावा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
badam
बादाम के आटे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। अगर आप जिम जाते हैं और अच्छी मांसपेशियां बनाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे के बजाय बादाम का आटा खाना शुरू कर दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixabay
बादाम का आटा पाचन के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसके अलावा इसे खाने से डायरिया और कब्ज नहीं होती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें