फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन को सुंदर एवं सुडौल बनाने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Tue, 13 Apr 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gomukhasana - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गोमुखासन करने पर शरीर की मुद्रा गाय के मुख के समान दिखाई देती है इसलिए इसे गोमुखासन कहा जाता है। गोमुखासन करना इतना भी कठिन नहीं है, साथ ही यह बच्चे हों या बुढ़े, स्त्री हो या पुरुष सभी के लिए इसका अभ्यास फायदेमंद है। कमर, कंंधे एवं जोड़ों के दर्द में इस आसन का अभ्यास करने से धीरे-धीरे लाभ पहुंचने लगता है। आइए जानते हैं गोमुखासन करने का सही तरीका एवं इससे पहुंचने वाले लाभ। 

इस तरह करें अभ्यास-

विज्ञापन

गोमुखासन को करने के लिए दोनों टांगों को सामने की ओर सीधा रखते हुए बैठ जाएं। अब एक घुटने पर दूसरे घुटने को इस तरह रखते हुए बैठें कि दोनों पांव एक दूसरे को क्रॉस करें। क्रॉस किये हुए पांवों पर बैठ जाएं। अब बायां हाथ सीधा रखते हुए हथेली आसमान की ओर ऊपर उठायें और कोहनी से मोड़ते हुए हाथ पीछे की तरफ इस प्रकार मोड़ें कि कोहनी कानों के पास ऊपर की तरफ रहे। दायां हाथ कमर के पास से पीठ की तरफ मोड़कर बायें हाथ की उंगलियों को पकड़ लें। शरीर को एकदम सीधा रखें। धीरे-धीरे लंबी गहरी श्वास लें। 

गोमुखासन करने के लाभ-

-दमा के रोगियों के लिए गोमुखासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद है। 

-प्रतिदिन इसके अभ्यास से गर्दन एक आकार में आने लगती है, सुंदर एवं सुडौल होने लगती है।

-साईटिका व जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है। 

-फेफड़ों को मजबूत बनाता है।

-कंधों के दर्द को दूर करने के साथ ही यदि वे झुके हुए हैं तो उन्हें सही करता है। 

-गुर्दों को शक्ति प्रदान कर मूत्र संबंधी रोगों को ठीक करता है। 

सावधानियां-
घुटनों में यदि दर्द है तो एकदम घुटनों को न मोड़ें। कंधे या कमर में चोट लगी होने पर भी इस आसन का अभ्यास न करें। गर्भावस्था में योग प्रशिक्षक की निगरानी में ही आसन का अभ्यास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें