फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: 14 नहीं, इतने दिनों तक शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस, सामने आई नई जानकारी

Sat, 04 Jul 2020 01:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक इसे रोकने के लिए न तो कोई वैक्सीन बन पाई है और न ही दवाई। हालांकि समय-समय पर इसको लेकर कई तरह की बातें जरूर सामने आती रहती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कोरोना से जुड़ी ऐसी ही एक हैरान करने वाली बात आजकल सामने आ रही है। दरअसल, कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के सभी राज्यों में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, ताकि संक्रमित मरीजों के इलाज और उसमें लगने वाले समय के साथ-साथ अन्य चीजों पर भी निगरानी रखी जा सके। इसी टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण 14 दिन नहीं बल्कि इससे ज्यादा दिनों तक शरीर में रह सकता है। आइए जानते हैं आखिर कितने दिनों तक वायरस शरीर में रह सकता है...
विज्ञापन

2 of 4
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टास्क फोर्स के सदस्य का कहना है कि वायरस से संक्रमित कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें 14 दिन से अधिक समय तक कोरोना वायरस के लक्षण बरकरार रहे थे। पहले तो ये मान लिया गया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 14 दिनों के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुका होगा जबकि ऐसा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि कोरोना वायरस को अपना साइकल पूरा करने में 28 दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti
टास्क फोर्स के सदस्य ने यह भी बताया कि संक्रमित मरीजों में 14 दिनों के बाद साइटोकीन स्टॉर्म भी देखने को मिला। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के मुताबिक, यह एक गंभीर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है, जिसमें शरीर बहुत अधिक साइटोकिन्स को बहुत जल्दी खून में छोड़ देता है। साइटोकिन्स सामान्य प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन शरीर में बड़ी मात्रा में इनका एक ही बार में रिलीज होना हानिकारक हो सकता है। ये साइटोकिन्स संक्रमण, ऑटोइम्यून स्थिति या अन्य बीमारियों के परिणामस्वरूप हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
तापमान जांचता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हालांकि अभी तक यह बात पूरी तरह से सिद्ध नहीं हुई है कि कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों के शरीर में 28 दिन तक यह वायरस रहता है या नहीं, लेकिन जिस तरह से टास्क फोर्स के सदस्य का कहना है, उससे तो यही लगता है कि संक्रमित मरीजों से कम से कम 28 दिन तक दूर रहना ही बेहतर है। हालांकि फिर भी बेहतर होगा कि आप कुछ भी करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनकी बताई गई बातों का ही गंभीरता से पालन करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें