फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर ले आएं ये छोटी-छोटी 5 चीजें, 12 महीने रहेगी पैसे की आवक

Wed, 07 Nov 2018 08:47 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मां लक्ष्मी अपने भक्तों की धन से जुड़ी हर समस्याएं दूर करने के साथ उन्हें यश और कीर्ति का वरदान भी देती है। यही वजह है कि हर व्यक्ति दिवाली पर मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। कभी मां को लाल चुनरी तो कभी धनतेरस पर नया झाड़ू खरीदकर उन्हें घर बुलाने की तमाम कोशिशों में लगा रहता है। बावजूद इसके तमाम कोशिशें उस समय बेकार हो जाती हैं जब एक छोटी सी गलती आपकी सारी कोशिशें बेकार कर देती हैं। आइए जानते हैं कई ऐसी जादुई चीजों के बारे में जो मां लक्ष्मी को आपके पास ले आएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Diwali - फोटो : file photo
मिट्टी की सुराही
इस दिवाली मिट्टी की एक सुराही खरीदकर घर की उत्तर दिशा में पानी से भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। अगर मिट्टी की सुराही न मिल पा रही हो तो मिट्टी का घड़ा भी खरीद सकते हैं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह घड़ा या सुराही जो भी आपके पास वो वो कभी भी खाली न रहें। इसमें पानी खत्म होते ही दोबारा भर कर रख दें। 
विज्ञापन

3 of 7
कछुआ - फोटो : file photo
धातु का कछुआ
ज्यादातर लोग सिर्फ इस बात को जानते हैं कि कछुआ फेंग शुई के अनुसार शुभ होता है। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु विज्ञान में भी कछुए को एक खास स्थान दिया गया है। घर में धातु का बना कछुआ रखने से कई बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है।कछुआ वास्तु शास्त्र और फेंग शुई की दृष्टि में सुख-शांति का प्रतीक माना गया है।

4 of 7
मछली
धातु की मछली
फेंग शुई के अनुसार मछलियों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं। फेंग शुई के अनुसार घर में अगर जिंदा मछलियां रखनी हो तो आठ सुनहरी और एक काली मछली को मछलीघर में रखना चाहिए। मछलियों की उछलकूद देखने से मन को शांति मिलती है और यह अपने साथ सारे अपशकुन लेकर चली जाती हैं। हालांकि इसे रखने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है।जो लोग घर में जिंदा मछली नहीं रख सकते हैं उन्हें धन की कमी दूर करने के लिए धातु से बनी मछली रखनी चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 7
Diwali - फोटो : file photo
पीतल या तांबे का पिरामिड
इस दिवाली पीतल या तांबे से बना पिरामिड खरीदकर घर के उस हिस्से में रखें जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसा करने से घर के लोगों की आय में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
गणेश-लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर
इस दिवाली घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी और कुबेर की एक तस्वीर खरीदकर लगा दें। ऐसा करने से आपके घरों में पैसों की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Diwali - फोटो : file photo
मोर पंख
अगर आप अपने घर में मोर का पंख रखते हैं तो वह आपके घर में सुख- समृद्धि को बढ़ाता है।अगर घर में सही जगह पर सही तरीके से मोर पंख रखा जाए तो वह आपको कई लाभ पहुंचाता है।घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करने से घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें