How to Clean Dirty Bathroom Tiles : बाथरूम के टाइल्स समय के साथ पीले और गंदे नजर आने लगते हैं, खासकर अगर उन पर साबुन की परत, पानी के दाग और फफूंदी जम गई हो। केवल पानी से धोने या सफाई करने से बाथरूम की गंदी और पीली टाइल्स साफ नहीं हो पाती और असर ये होता है कि नया बना बाथरूम भी गंदा और पुराना लगने लगता है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर बाथरूम को फिर से नया जैसा चमकाया जा सकता है। बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के यहां कुछ असरदार तरीके बताए जा रहे हैं।
बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने के आसान घरेलू तरीके
बेकिंग सोडा और सिरका
टाइल्स को साफ कररने के लिए एक कटोरी बेकिंग सोडा में सफेद सिरका मिलाएं। इस घोल को टाइल्स और टाइल्स के बीच की रेखाओं पर लगाकर 10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर ब्रश या स्क्रब से रगड़कर गर्म पानी से धो दें। टाइल्स एकदम चमक उठेंगे।
Summer Cooling Tips: अपने बेडरूम में लगाएं इन रंगों के पर्दे, जो देंगे ठंडक का एहसास
नींबू और नमक का उपाय
एक नींबू को काटकर उसमें नमक लगाएं। इससे टाइल्स पर सीधे रगड़ें। यह घोल टाइल्स पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। बाद में इसे पानी से धो लें।
टॉयलेट क्लीनर से सफाई
बाजार में कई टाॅयलेट क्लीनर मिल जाते हैं, जिसे टाइल्स पर डालें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर ब्रश या स्क्रबर से रगड़कर साफ पानी से धो लें।
डिश वॉशिंग लिक्विड
एक बाल्टी गर्म पानी में डिश लिक्विड मिलाएं। इसमें स्क्रबर या कपड़ा भिगोकर टाइल्स साफ करें। हल्की गंदगी के लिए यह बहुत असरदार है।
Contract Based Marriage: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है और क्यों करते हैं कपल इस तरह की शादी, जानिए इसकी चुनौतियां