तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह उस पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। तांबे के बर्तन में रखे हए पानी का सेवन करना पेट, लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद होता है। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। रोजाना तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी का सेवन करने से वजन भी कम होता है। तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता है, परंतु कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन तांबे के बर्तनों में नहीं करना चाहिए। तांबे के बर्तनों में इन चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन तांबे के बर्तनों में नहीं करना चाहिए...