फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: थाने के पास वादी को धमकाने पर हंगामा, चार गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 11:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सिविल लाइन थाने के पास ही एक मुकदमे के वादी के साथ दूसरे पक्ष के चार लोगों ने कहासुनी की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सिविल लाइन थाने के पास ही एक मुकदमे के वादी के साथ दूसरे पक्ष के चार लोगों ने कहासुनी की। इससे वहां हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शाति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

विज्ञापन


काफी समय पहले क्षेत्र के केवलपुरी निवासी सुहेल ने चेक बाउंस का मुकदमा लिखाया था। इस मामले में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी गुफरान को वारंट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस पकड़ कर लाई थी।

मंगलवार सुबह गुफरान पक्ष के ज्वालापुर निवासी अमन, एजाज, इमरान व सलाउदीन वादी सुहेल के घर जा पहुंचे। सुहेल शिकायत करने के लिए सिविल लाइन थाने जा पहुंचा तो आरोपी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सुहेल को धमकाया गया। कहासुनी होने पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने मौके से ज्वालापुर निवासी चारों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं गुफरान को वारंट के आधार पर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें