फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज फ़िर से उसी मुकाम पर खड़ी हूँ जहां से पलट कर जाना कभी नहीं चाहती थी |
विज्ञापन

उसके आने से एक अरसे बाद मुस्कुराएं थे हम
पर क्या पता था जहा से शुरुआत हुई थी हमारी हंसी की वही से ही किसी की नज़र ने उसे फ़िर उन्हीं आंसुओं में डुबो दिया |
कल तक हर वक़्त उसके बारे में सोचना अच्छा लगता था आज उसी सोच से डर लगता है।
फिर से दिल टूटा है तो क्या हुआ.... फिर हम सोचने लगे यह तो बना ही है टूटने के लिए, बार- बार टूटे या फिर एक बार
कोई शिकायत नहीं किसी से बस दुःख है तो इस बात का उसे अपनी मुस्कराहट समझने की गलती कर बैठे। .
आज जाना है की जब तन्हाई से रिश्ता बन जाए तो और कोई रिश्ता नहीं जुड़ सकता, चाहे कितनी भी कोशिश कर लो... हर कोई आता है ज़िंदगी में सिर्फ और सिर्फ जाने के लिए। .....
विज्ञापन

किस्मत से कोई शिकयत नहीं क्योंकि उसे लाई भी यही थी और वापिस भी यही लेकर जा रही है |
जो मेरा है ही नहीं उसके लिए रोना क्या और जो मेरा हो कर भी मेरा नहीं हुआ उसके खोने का गम भी क्या करें |
 


 

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

विज्ञापन


आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें