फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
देखकर हमारी शहादत जिसको खुशी मिलती है
विज्ञापन

है अपना मगर शक्ल पड़ोसी से उसकी मिलती है

ऐसा भी नहीं की मालूम न हो ठिकाना उसका
पर सियासत के दिल में वोटों की बेबसी मिलती है

अजब रिवायत है इस शहर की वफाओं को भूख
और धोखों को बिरयानी से भरी कटोरी मिलती है

वतन से मुहब्बत ही हमें खामोश नहीं रहने देती
वरना चुप रहने की हिदायत तो हमें भी मिलती है

वतन परस्ती का तो ये आलम है यहाँ पर सौरभ
जुबां पे तो मिलती है पर रगों में नहीं मिलती है

 

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें