फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी डिप्टी सीएम केशव मौर्य गर्माएंगे दोआबा का सियासी पारा, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बनाएंगे माहौल

Fri, 28 Apr 2023 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

निकाय चुनाव में दोआबा का सियासी तापमान बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कौशाम्बी आएंगे। डायट मैदान में उनकी जनसभा होगी। जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में दोआबा का सियासी तापमान बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कौशाम्बी आएंगे। डायट मैदान में उनकी जनसभा होगी। जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने बताया कि डिप्टी सीएम दोपहर 12:45 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से मंझनपुर स्थित डायट मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:50 बजे तक रहेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जनसभा करके उप मुख्यमंत्री न सिर्फ मंझनपुर,बल्कि पूरे जिले में भाजपा के लिए माहौल तैयार करेंगे। डिप्टी सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों से लेकर सरकार की जनहित योजनाओं का जिक्र करके भाजपा के नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर पार्षद/सदस्य पद के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से अपील करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि मतदान से ठीक चंद दिन पहले डिप्टी सीएम की जनसभा दोआबा का सियासी पारा गर्मा देगी। भाजपाई इसका सियासी लाभ मिलने की भी बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें