UPSC IES and ISS Registration 2024: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2024 परीक्षा के लिए नोटिफेकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट, upsconline.nic.in पर जाकर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आवेदन विंडो बंद करने के बाद आयोग सुधार/संपादन विंडो 1 से 7 मई तक उम्मीदवारों के लिए खोली जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत 48 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा में और 30 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा में हैं।