कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी-2022) के तहत विभिन्न केंद्रीय बलों में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी-जीडी) रैंक के अब 45 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले पदों की संख्या महज 24 हजार थी।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक, ये भर्तियां बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में होंगी।
आयोग के मुताबिक, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा (सीबीई) 2022 का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। किस उम्मीदवार को कौन-सी परीक्षा तारीख एसएससी की ओर से आवंटित की जाएगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।