फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 137 पदों के लिए भर्ती शुरू, आज ही आवेदन करें

Wed, 16 Dec 2020 03:49 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bel - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 137 पदों पर भर्तियां शुरू की है। ये पद प्रशिक्षु अभियंता, प्रशिक्षु अधिकारी और परियोजना अभियंताओं के हैं। उल्लेखनीय है कि बीईएल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। ये रिक्तियां बीईएल के गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थित परिसर के लिए है। बीईएल ने इस संबंध में भर्ती विज्ञापन जारी किया है। 
विज्ञापन


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षु अभियंता, प्रशिक्षु अधिकारी और परियोजना अभियंताओं के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट, bel-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2020 है। आवेदन और चयन प्रक्रिया की शर्तों संबंधी अधिक जानकारी के लिए बीईएल, गाजियाबाद की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना इस लिंक BEL Ghaziabad Recruitment 2020 पर देखें।
विज्ञापन


इन श्रेणियों की हैं रिक्तियां
प्रशिक्षु अभियंता : 70
प्रशिक्षु अधिकारी फाइनेंस : 06 
परियोजना अभियंता : 61

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें