फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri : भारतीय तटरक्षक बल में 25 वैकेंसी, यहां करें आवेदन

Wed, 16 Dec 2020 02:17 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर, 2020 से शुरू होंगे
  • आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2020 है
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) में असिस्टेंट कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के 25 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके लिए तटरक्षक बल की ओर से विशेष भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सभी 25 पद एससी, एसटी और ओबीसी कोटे के लिए आरक्षित हैं। इनमें से पांच पद एससी, 14 पद एसटी और छह पद ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2020 रखी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय तटरक्षक बल यानी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। 

पात्रता संबंधी जानकारी
असिस्टेंट कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) पुरुष के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई, 1996 से 30 जून, 2000 के बीच हुआ हो। जबकि शैक्षणिक योग्यता में 12वीं की परीक्षा मैथ्स और फिजिक्स विषय के साथ ही उत्तीर्ण की हो। साथ ही स्नातक की परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक होना आवश्यक है। हालांकि, कुछ वर्गों के लिए शैक्षणिक योग्यता में आंशिक छूट भी दी गई है। संबंधित जानकारी के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट पर जारी की गई अधिसूचना पढ़ें। 
विज्ञापन


ये है चयन प्रक्रिया :
12वीं और स्नातक स्तर पर प्राप्ताकों के आधार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उनका प्रीलिम्स एग्जाम होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन की प्रक्रिया फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें