फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Recruitment 2021: इस बैंक में जूनियर अफसर और लिपिक कैडर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता

Wed, 22 Dec 2021 02:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Saraswat Cooperative Bank Recruitment 2021: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिपिक संवर्ग के तहत कुल 300 रिक्तियां भरी जाएंगी। बैंक की ओर से 22 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड भर्ती 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saraswat Bank Jr Officer Recruitment 2021: सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड को मुंबई (MMRDA) और पुणे में अपनी शाखाओं के लिए विपणन और संचालन में कनिष्ठ अधिकारियों की आवश्यकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिपिक संवर्ग के तहत कुल 300 रिक्तियां भरी जाएंगी। बैंक की ओर से 22 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां जूनियर ऑफिसर लिपिक कैडर के पदों पर 31 दिसंबर, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।

बैंक भर्ती के लिए यहां करना होगा आवेदन

सारस्वत सहकारी बैंक की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - saraswatbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केवल बैंक के मानकों के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

Bank Bharti 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 22 दिसंबर, 2021
  2. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर, 2021

सारस्वत बैंक भर्ती : पदों का विवरण
  • जूनियर ऑफिसर - मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस (लिपिक कैडर) - 300 पद

Saraswat Bank भर्ती के पात्रता मानदंड

 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी होना चाहिए।

Saraswat Bank भर्ती आवश्यक कार्यानुभव

सारस्वत सहकारी बैंक की भर्ती में जूनियर अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी बैंक/ बैंक की सहायक कंपनी/ एनबीएफसी/ डीएसए/ क्रेडिट सोसायटी आदि में न्यूनतम एक वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

सारस्वत बैंक भर्ती आयु सीमा

सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी पद के लिए आवेदक आयु 01 दिसंबर, 2021 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

सारस्वत बैंक जूनियर अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन का तरीका

सारस्वत बैंक क्लर्क भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरियों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें