फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Result: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, तुरंत इस लिंक करें चेक

Thu, 01 Jan 2026 12:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ के माध्यम से तुरंत चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Assistant Professor Result OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 329 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में है, वे आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए RPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कब हुई थी परीक्षा

आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जुलाई 2025 को किया गया था। परीक्षा के बाद आयोग ने 23 सितंबर 2025 को इसकी आंसर-की जारी की थी। यह परीक्षा 150 अंकों की थी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया था।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 329 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Result 2025: ऐसे करें चेक और डाउनलोड:

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “RPSC Assistant Professor Result 2025” लिंक को चुनें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें