12वीं पास करें आवेदन
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए। आयु की दृष्टि से उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू हो सकती है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन पहले फिजिकल टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को अतिरिक्त 3 अंक और सोशल-इकोनॉमिक क्राइटेरिया के आधार पर 2.5 अंक का वेटेज दिया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना अनिवार्य है।
हरियाणा पुलिस भर्ती में शारीरिक मापदंड इस प्रकार हैं: सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए ऊंचाई 170 सेमी, महिलाओं के लिए 158 सेमी और पुरुषों की छाती 83 सेमी (बिना फुलाए) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी, महिलाओं के लिए 156 सेमी और पुरुषों की छाती 81 सेमी (बिना फैलाए) रखी गई है।