1000 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1000 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय को ध्यान से जांच लेना चाहिए। यदि कोई गलती मिलती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसमें फोटो चिपका हुआ कॉल लेटर, एक फोटो कॉपी पहचान पत्र की और मूल पहचान पत्र शामिल है।
मान्य पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड (Aadhaar), पैन कार्ड (PAN), पासपोर्ट (Passport), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), वोटर आईडी (Voter ID), बैंक पासबुक या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी आईडी कार्ड स्वीकार किए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद “Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन से पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना भी बेहद जरूरी है ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।