फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दोनों बड़ी परीक्षाओं की तारीख एक ही दिन पड़ी, हजारों उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 09 Nov 2019 07:33 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और काउंसल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (CSIR) UGC NET की परीक्षा एक ही दिन 15 दिसंबर 2019 को होने जा रही हैं। इससे उन उम्मीदवारों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है, जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया हुआ था।  

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पिछले हफ्ते ही टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) की तारीख का एलान कर दिया था। जबकि सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा की तारीखों का एलान पहले ही हो चुका था। जिन उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा था, अब उन्हें कोई एक परीक्षा छोड़नी होगी।

उम्मीदवारों का कहना है कि बोर्ड को पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा तिथि तय करने से पहले अन्य परीक्षाओं की तिथियों का भी ध्यान रखना चाहिए था। सीएसआईआर यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर 2019 को शुरू हई थी और अब समाप्त भी हो चुकी है। जबकि पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन 03 नवंबर 2019 से ही शुरू हुई है और यह प्रक्रिया 25 नवंबर 2019 तक चलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन
विज्ञापन


बता दें कि दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 09 दिसंबर 2019 को जारी होंगे। ऐसे में उम्मीदवार तो यही उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों में से किसी भी परीक्षा की तिथि में बदलाव हो। जिससे उम्मीदवारों को दोनों अवसर मिल सकें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें