फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Teacher Recruitment: आवेदन प्रकिया में हुए बदलाव, जानें नई तारीखें  

Sat, 09 Nov 2019 06:13 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bihar teacher recruitment 2019 - फोटो : file phioto
विज्ञापन
बिहार में एक लाख शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 23 नवंबर 2019 तक आवेदन कर सकेंगे। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के आदेश पर अधिसूचना जारी की गई। 
विज्ञापन


जिलों में रोस्टर क्लियर नहीं होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इससे पहले प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2019 निर्धरित की गई थी। अभी कुछ दिनों में नियुक्ति संबंधी संशोधित शिड्यूल भी जारी किया जा सकता है। 

अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ कारणों से आवेदन प्राप्त करने की निर्धारित तिथि 9 नवंबर को 23 नवंबर 2019 तक बढ़ाई गई है। बता दें कि एक लाख शिक्षकों नियोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 5 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी। उस समय आवेदन के लिए 26 अगस्त से 25 सितम्बर तक का समय निर्धारित किया गया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद 22 अगस्त 2019 को नया शेड्यूल जारी किया गया। जिसमें आवेदन की तारीख आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर 2019 कर दिया गया। 04 अक्टूबर को फिर एक नई अधिसूचना जारी कि गई जिसमें आवेदन पत्र जमा कराने के लिए 09 नवंबर 2019 तक का समय दिया गया। अब आखिर में आवेदन की तारीख 23 नवंबर 2019 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें