फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal : रिजल्ट को लेकर अपडेट, जानें PET में कितने मार्क्स वाले लेखपाल भर्ती में हो सकेंगे शामिल

Sat, 19 Nov 2022 10:00 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

UPSSSC द्वारा 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की गई PET परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। आयोग द्वारा इसके रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य में लेखपाल की नई भर्ती की घोषणा की जा सकती है। जिसके लिए लाखों अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया गया था। गौरतलब है कि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता है जो PET में हिस्सा लेते हैं। इस साल आयोजित हुई PET में तकरीबन 25 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और अब ये अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा के रिजल्ट को लेकर UPSSSC ने अभी तक कोई अपडेट तो नहीं जारी किया है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अगले माह या जनवरी में इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। PET 2022 का रिजल्ट जारी करने के बाद UPSSSC राज्य में जल्द ही लेखपाल की भी नई भर्ती निकल सकती है। अगर आप भी लेखपाल की इस नई भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC Lekhpal Batch : Join Now की सहायता ले सकते हैं। बीती लेखपाल भर्ती में इस बैच के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपीएसएसएससी लेखपाल सिलेबस 
यूपीएसएसएससी लेखपाल ईबुक्स
यूपीएसएसएससी लेखपाल मॉक टेस्ट 
यूपीएसएसएससी लेखपाल पिछले प्रश्न पत्र 

कितना स्कोर करने वालों को मिलेगा अगली लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका :

PET 2022 का रिजल्ट होने तुरंत बाद UPSSSC लेखपाल की नई भर्ती निकाल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में 68 से अधिक मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली अगली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि 2022 की शुरुआत में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए PET 2021 में 62.96 मार्क्स लाने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा 61.80 मार्क्स लाने वाले एससी और 44.71 मार्क्स लाने वाले एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

कौन ले सकेंगे इसमें हिस्सा :

UPSSSC द्वारा आयोजित की गई लेखपाल की पिछली भर्ती को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल की अगली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया जा सकता है। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की जा सकती है और उनका 12वीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसीभी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें