आज की इस भागती जिंदगी में हर इंसान टेक्नोलॉजी पर निर्भर है। जहां एक तरफ टेक्नोलॉजी ने कई काम आसान बना दिए हैं वहीं इससे साइबर क्राइम में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इससे निपटने के लिए प्रोफेशनल्स भी तैयार किए हैं। साल 2016 में आई नेसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 तक देश में 10 लाख साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल की जरूरत होगी। इससे साफ पता चलता है कि अगले 10 सालों तक इस क्षेत्र में हर साल 1 लाख नौकरियों के मौके होंगे। रोजगार के अवसर तलाशने वाले छात्रों के लिए ये एक बड़ी खबर साबित हो सकती है।
साइबर सिक्योरिटी में विभिन्न प्रकार की स्पेशलाइजेशन हासिल की जा सकती है। इसमें प्रोफेशनल डेटा सिक्योरिटी में काम किया जा सकता है। इसके लिए कम्युनिकेशन और डेटा ट्रांसफर की जानकारी होना जरूरी है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए छात्रों को कंप्यूटर साइंस और आईटी से ग्रेजुएशन की डिग्री की जरूरत होगी। जिन छात्रों ने 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से की होगी वो इस कोर्स में आसानी से प्रवेश ले सकते हैं।
साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल सरकारी डिपार्टमेंट में बतौर कंप्यूटर स्पेशलस्टि और इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी ऑफिसर के पद पर काम कर सकते हैं। वहीं CBI (सीबीआई), जांच एजेंसियों और डिफेंस में सिक्योरिटी एक्सपर्ट की जरूरत होती है। आपको बता दें कि इस फील्ड में सैलरी पैकेज भी काफी अच्छा होता है।