फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला गुट्टा ने मां को ट्रोल करने वाले को दिया ऐसा जवाब, अकाउंट डिलीट करना पड़ा

Mon, 31 Jul 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
ज्वाला गुट्टा - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय स्टार महिला शटलर ज्वाला गुट्टा का इंटरनेट पर ट्रोल होना नया नहीं है और एक बार दो बार की ओलंपियन ने साबित किया कि वो जवाब देने में 'बॉस' हैं। सोशल मीडिया पर इस सेलेब्रिटी का बेवजह ही मजाक बनाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


एक यूजर ने शनिवार को ज्वाला का मजाक बनाने के लिए उनकी मां और अर्जुना अवॉर्डी एलन गुट्टा पर निशाना साधा। यूजर ने ट्वीट किया, 'क्या आपकी मां चीन से है, इसलिए आप हमेशा मोदी का विरोध करती हैं?'

ज्वाला का चीनी-भारतीय कनेक्शन रहा है। उनकी मां एलन का जन्म चीन के टियांजिन में हुआ और उन्होंने हैदराबाद के क्रांति गुट्टा से शादी की। चीनी सेना के भारत में सेंध मारने की आजकल चर्चा में है, लेकिन ज्वाला ने जवाब देने से पहले यूजर को चेतावनी देना सही समझा। ज्वाला ने रिप्लाई किया, 'आप कहने से पहले दो बार सोचो।'
विज्ञापन

  Think twice before u talk😡 — Gutta Jwala (@Guttajwala) July 29, 2017


यूजर ने हालांकि हार नहीं मानी और इस बाद पर अड़े रहा कि एलन प्रधानमंत्री मोदी की विरोधी है, जबकि मोदी देश के विकास के लिए अथक काम कर रहे हैं। इस मामले को टालने के लिए ज्यादा ने याद भी दिलाया कि उनके परिवार को इस मामले में घसीटना बिलकुल भी सही नहीं है। मगर यूजर ने फिर पूछा कि उनकी मां मोदी विरोधी क्यों है। इस पर ज्वाला ने जवाब दिया, 'पहली बात मेरे मन में आपके लिए इज्जत खत्म हो चुकी है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि आपको कोई जवाब मिलने वाला है। दूसरी बात अगर आपको कोई सवाल करना है तो सीधे उनसे कीजिए।'
  When u bring my parents in the conversation..u wish u didn't see this side of me!!! Mind it 😡 — Gutta Jwala (@Guttajwala) July 29, 2017

 
विज्ञापन

ज्वाला गुट्टा और येलेन - फोटो : facebook
यूजर इसके बाद भी नहीं माना और उनसे फिर एक ट्वीट करके कहा, 'आपके परिवार की इज्जत करता हूं और किसी से सवाल नहीं कर रहा हूं। मेरा मकसद ये जानना है कि वो किस वजह से मोदी विरोधी हैं।'

इसके बाद यूजर ने एक ट्वीट करके कहा, 'मेरा सवाल या गुजारिश मानिए, अगर मोदी सरकार ने बैडमिंटन या खेलों के लिए सुधार नहीं किया है तो आप सरकार से कहिए, वो जरुर इस पर काम करेंगे)

इससे ज्वाला गुट्टा आगबबूला हो गई और उन्होंने जवाब दिया, 'आप अपना दिमाग खो चुके हैं, एक और शब्द, आपको ब्लॉक कर दूंगी।' 
  U have lost ur mind!! Another word..u shall be blocked!! 😡 — Gutta Jwala (@Guttajwala) July 29, 2017


इसके बाद पाया गया है कि इस यूजर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। इसी वजह से हम आपको उसके टवीट्स के स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें