फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया शर्मसारः डोपिंग उल्लंघन में तीसरे स्थान पर भारत

Fri, 29 Apr 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही भारत का पलड़ा प्रतिस्पर्धी स्तर पर भारी न हो लेकिन डोपिंग मामले में देश विश्व में शीर्ष में शुमार रहता है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की नई रिपोर्ट में भारत एक बार फिर शीर्ष तीन में शामिल है।
विज्ञापन


वाडा ने यह रिपोर्ट विभिन्न राष्ट्रीय इकाइयों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बनाई है। वाडा की जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2014 में डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) मामले में तीसरे स्थान पर है। जिसमें उसके 96 मामले सामने आए हैं। इस सूची में रूस और इटली क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

इस दौरान रूस से 148 जबकि इटली से 123 मामले सामने आए। शीर्ष दस में भारत के बाद बेल्जियम (91), फ्रांस (91), तुर्की (73), ऑस्ट्रेलिया (49), चीन (49), ब्राजील (46) और दक्षिण कोरिया (43) शामिल हैं।
विज्ञापन


एडीआरवी ऐसे डोपिंग मामले हैं जिसमें पूर्ण अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बाद एथलीट के खिलाफ फैसला दिया गया है। इसमें दी गई सजा या तो फटकार रही या कुछ समय के लिए उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया। भारत की ओर से 96 एडीआरवी मामले रिकॉर्ड किए गए हैं जिसमें से चार मामले गैर विश्लेषणात्मक हैं। इसमें एथलेटिक्स और कुश्ती से दो-दो मामले हैं जो जांच के लिए पेश नहीं हो सके। 

79 एथलीट टूर्नामेंट परीक्षण के दौरान रहे असफल
भारत की ओर से जो 96 मामले सामने आए हैं उनमें से 79 एथलीट टूर्नामेंट परीक्षण के दौरान डोप टेस्ट में असफल रहे। इनमें 56 पुरुष और 23 महिला एथलीट शामिल हैं। इसके अलावा 13 भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाहर कराए गए जांच टेस्ट में फेल रहे। जिनमें नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मामले एथलेटिक्स से आए
देश में सबसे ज्यादा (29) मामले एथलेटिक्स  से आए हैं। इसके बाद पावरलिफ्टिंग (23) और वेटलिफ्टिंग (22) का नंबर आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें