फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्मिंघम खेलों के मामले पर आईओए की अहम बैठक आज, बायकाट के मुद्दे पर होगी बात

Wed, 13 Nov 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) बुधवार को फैसला लेगा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बायकाट का मुद्दा कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन के समक्ष उठाना है या नहीं।

विज्ञापन


आईओए ने बुधवार को इस मुद्दे पर चुनिंदा खेल संघों के साथ बैठक रखी है। साथ ही मार्टिन के समक्ष अन्य मुद्दे रखने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा पहले ही कह चुके हैं कि निशानेबाजी को बाहर करने के विरोध में खेलों का बायकाट किया जाना चाहिए।

हालांकि बत्रा ने यह अपनी निजी राय बताई थी। खेलों के बायकाट के मुद्दे पर  खेल संघ और खिलाड़ी बंट गए हैं। ज्यादातर खेल संघों का यही मानना है कि खेलों का बायकाट नहीं किया जाना चाहिए। मार्टिन आईओए की ओर से बायकाट की धमकी दिए जाने के बाद ही बृहस्पतिवार को आईओए पदाधिकारियों से बात करने दिल्ली आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें