भारत समेत पूरी दुनिया में इस वक्त डिजाइनिंग इंडस्ट्री काफी डेवलप कर रही है। वर्तमान समय में डिजाइन सर्विसेज का मार्केट तकरीबन 250 बिलियन डॉलर का है और इसमें ग्रॉफिक डिजाइनिंग का हिस्सा तकरीबन 18 से 20 फीसदी यानी 43.4 बिलियन डॉलर का है। वहीं यह इंडस्ट्री भारत में भी काफी ग्रोथ कर रही है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में 2020 में डिजाइनिंग इंडस्ट्री तकरीबन 18 हजार करोड़ की थी, जिसमें इन दो सालों में और भी ग्रोथ हुआ है। यहां भी डिजाइनिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा हिस्सा ग्रॉफिक डिजाइनिंग का है। ग्रॉफिक डिजाइनिंग का काम जानने वाले लोगों की आज वेबसाइट, एडवरटाइजिंग एजेंसी, किताबें, पब्लिक रिलेशन, पत्रिकाएं, पोस्टर्स, कम्प्यूटर गेम्स, प्रोडक्ट पैकिजिंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और एनीमेशन समेत काफी जगहों पर डिमांड है और इन्हें यहां पर अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल रही है। इसलिए ग्रॉफिक डिजाइनिंग का कोर्स आपके लिए रोजगार के काफी दरवाजे खोल सकता है। वहीं देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने भी अब देश के युवाओं को ग्रॉफिक डिजाइनिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Graphic Designing Course : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और बेहद ही कम पैसों में ग्रॉफिक डिजाइनिंग का पूरा काम सीख सकते हैं।
ग्रॉफिक डिजाइनर्स की बढ़ती हुई डिमांड के पीछे कंपनियों का डिजिटल ब्रांडिंग के तरफ बढ़ता हुआ झुकाव एक बड़ा कारण है। गौरतलब है कि डिजिटलाइजेशन लगातार बढ़ रहा है और इसी के साथ कंपनियां अपने उत्पादों के प्रचार के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा ले रही हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए यह जरूरी है कि आपका विज्ञापन काफी क्रिएटिव हो और इसीलिए यहां पर ग्रॉफिक डिजाइनर्स की काफी जरूरत पड़ती है। वहीं ग्रॉफिक डिजाइनर्स की बढ़ती डिमांड के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि एक क्रिएटिव तस्वीर/पोस्ट हजार शब्दों से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है और यह काम एक क्रिएटिव ग्रॉफिक डिजाइनर काफी अच्छे तरीके से कर सकता है। साथ ही अच्छा और क्रिएटिव ग्रॉफिक डिजाइनिंग ब्रांड को मजबूती देने और कस्टमर्स को बिजनेस के तरफ आकर्षित करने में काफी मदद करता है। इसलिए ग्रॉफिक डिजाइनिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।