फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: मनु भाकर ने राष्ट्रीय शूटिंग में किया कमाल, जीते चार स्वर्ण, पुष्पांजलि राणा को हराया

Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला वर्ग के फाइनल में मनु ने सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा को 33-27 से पराजित किया, जबकि जूनियर वर्ग के फाइनल में उन्होंने अपने ही राज्य की विभूति भाटिया को 32-24 से हराया।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनु भाकर ने भोपाल में खेली जा रही 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर पिस्टल में दांव पर लगे सभी तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। हरियाणा की मनु ने बृहस्पतिवार को 25 मीटर पिस्टल के सीनियर और जूनियर वर्ग का स्वर्ण जीता। इससे पहले उन्होंने सीनियर और जूनियर में टीम इवेंट के भी स्वर्ण जीते थे। 
विज्ञापन


महिला वर्ग के फाइनल में मनु ने सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा को 33-27 से पराजित किया, जबकि जूनियर वर्ग के फाइनल में उन्होंने अपने ही राज्य की विभूति भाटिया को 32-24 से हराया। विभूति ने महिला वर्ग में और तेलंगाना की मेघना सादूला ने जूनियर वर्ग में कांस्य जीता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें