आज के दौर में मार्केटिंग टेकनिक्स का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। पुराने समय में कंपनियां मार्केटिंग के लिए रेडियो, टीवी का इस्तेमाल करती थीं। तब मुख्यत: रेडियो पर उत्पाद के बारे में कैंची लाइन्स लिखकर जिंगल्स बनाए जाते थे। देशभर में रेडियो सुन रहे श्रोताओं को उत्पाद के बारे में जिंगल्स से जानकारी दी जाती थी। इसके अलावा अखबार, मैगजीन्स भी कंपनियों के लिए एड का एक बड़ा प्लेटफॉर्म रहे हैं। वहीं टीवी में दूरदर्शन प्रचार का एक बड़ा माध्यम रहा है। लेकिन अब परिदृश्य बिल्कुल बदल चुका है। प्रचार के ये तरीके अब कम प्रभावी हो गए हैं। प्रचार का बाजार अब इंटरनेट के जरिए डिजिटल हो गया है। क्योंकि ऑनलाइन प्रचार करके कंपनियां विश्व के किसी भी कोने तक अपनी बात पहुंचा पा रहीं हैं। जबकि पुराने प्रचार माध्यमों में एक दायरा सीमित होता था। हालांकि टेलीविजन अब भी कंपनियों के लिए प्रचार का एक बड़ा साधन बना हुआ है। लेकिन ज्यादातर प्रचारक डिजिटल मार्केटिंग का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि केवल 2022 में फ्लिपकार्ट और एमेजन जैसी कंपनियों ने 7 हजार करोड़ रुपए डिजिटल विज्ञापन पर खर्च किए हैं। इसके साथ ही इस फील्ड में लाखों नौकरियां भी सृजित हुई हैं। यही कारण है कि डिजिटल मार्केटिंग स्किल जानने वाले किसी भी युवाओं को हाथो हाथ लिया जा रहा है। देश में डिजिटल सेक्टर में बढ़ते रोजगार अवसरों को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने एक खास Digital Marketing Course शुरू किया है। इस कोर्स के जरिए अब तक हजारों युवाओं को कम समय में आकर्षक सैलरी वाली जॉब मिल चुकी है।
ये भी सीख रहे युवा
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
एडवांस ग्राफिक डिजाइन
ए़डवांस एक्सेल कोर्स विद वीबीए
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।