फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : 2025 तक 1 अरब हो सकते हैं मोबाइल यूजर, डिजिटल सेक्टर में बढ़ रही स्किल्ड कर्मियों की मांग

Wed, 26 Apr 2023 02:44 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

डिजिटल मार्केटिंग का दुनिया में तेजी से विस्तार हो रहा है। आज डिजिटल मार्केटिंग सैकड़ों बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन चुकी है। इसी के साथ इस इंडस्ट्री में नौकरी के भी लाखों मौके हर वर्ष बन रहे हैं। डिजिटल स्किल्स जानने वाले युवाओं को इस इंडस्ट्री में बेहतर सैलरी और सम्मानित नौकरी मिल रही है। 
विज्ञापन
डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर हाथ में मोबाइल-स्मार्टफोन के साथ बेहतर होती इंटरनेट सेवाओं ने इस दुनिया का परिवेश पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आज के समय में भारत में ही मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या करोड़ों में है जोकि 2025 तक एक अऱब यूजर के आंकड़े को छू सकती है। तेजी से बढ़ रहे इस डिजिटलाइजेशन की वजह से मार्केटिंग का पूरा तरीका ही बदल गया है। अब बाजार लोकल के साथ-साथ इंटरनेट के जरिए ग्लोबल भी बन रहे हैं। यही कारण है कि कंपनियां डिजिटल मार्केट में हर वर्ष करोड़ों रुपए इनवेस्ट कर रहीं हैं। कपड़ा, फूड, इलेक्ट्रॉनिक बाजार विशेष रूप से इन कंपनियों के निशाने पर है जिनमें तेजी से उछाल आया है। इसी कारण इस पूरे डिजिटल मार्केट ने लाखों नौकरियों का सृजन किया है। यहां डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स से लेकर डिलीवरी ब्वॉय तक पचासों पदों पर भर्तियां जारी हैं। इस ओर 10वीं-12वीं और ग्रेजुएट युवा भी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। युवाओं के इसी इंट्रेस्ट को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने अनस्किल्ड युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग में दक्ष करने के लिए वाजिब फीस में एक खास कोर्स Digital Marketing Course की शुरूआत की है। इस कोर्स के जरिए आप भी डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग 

डिजिटल मार्केटिंग है वक्त की जरूरत 

मार्केटिंग के अन्य तरीकों की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग सस्ता तो है ही साथ ही यह वक्त की भी जरूरत है। दरअसल डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आपको अपने टारगेट कस्टमर्स तक पहुंचने में आसानी होती है। साथ ही एक रिपोर्ट के मुताबिक टार्गेटिंग डिजिटल ऐड को देखने के बाद ग्राहक द्वारा उस वस्तु के खरीदने के चांसेस 70 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। यानी आज के दौर में अगर आपको व्यापार करना है तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आपके प्रोडक्ट का दिखना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि आज टीवी से भी ज्यादा विज्ञापन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मिल रहा है।

आने वाले कई सालों तक नहीं होगी नौकरियों की कमी

डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते हुए बाजार से इस फील्ड में काफी नौकरियां क्रिएट हुई हैं। वहीं इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे। इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कई सालों तक इस फील्ड में नौकरियों की कमी नहीं होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
SEO 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर

देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के साथ कई कोर्स मौजूद हैं। सफलता से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद आप सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एक्सक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन/मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसे काम को बड़े आसानी से कर सकेंगे। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें