बदलते हुए समय के साथ व्यापार और प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग का तरीका काफी बदला है। दरअसल डिजिटलाइजेशन के इस दौर में डिजिटल मार्केटिंग में काफी उछाल आया है और इसकी ग्रोथ रेट मार्केटिंग के अन्य तरीकों से काफी ज्यादा है। गौरतलब है कि मार्केटिंग के अन्य तरीकों की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि यह उनसे ज्यादा कारगर भी है। इसके जरिए आप अपने टारगेट कस्टमर्स तक विज्ञापनों को पहुंचा सकते हैं, जबकि ट्रेडीशनल मार्केटिंग में ऐसा बेहद मुश्किल है। साथ ही इसमें आप जरूरत के मुताबिक आसानी से अपने कैंपेन में बदलाव भी कर सकते हैं। यही वजह है कि आज कंपनियां मार्केटिंग के अन्य तरीकों की तुलना में ज्यादा पैसा डिजिटल मार्केटिंग के ऊपर खर्च कर रही हैं। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते हुए बाजार के साथ इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश के युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग के फील्ड में अपना शानदार करिअर बना सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग सीखने और इस फील्ड में उतरने का यह आपके लिए सबसे सही समय है। दरअसल डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की नौकरी अभी टॉप 10 डिमांड्स वाली नौकरियों में शामिल है। साथ ही डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड हर साल 25 से 30 फीसदी की दर से बढ़ रही है। यानी आने वाले कई सालों तक इस फील्ड में नौकरियों की कोई कमी नहीं होने जा रही है। वहीं भारत में भी 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है। इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे तथा इससे रोजगार के भी नए अवसरों का निर्माण होगा।
सफलता द्वारा शुरू किए गए खास डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। इस खास कोर्स में आपको 35 घंटे से भी अधिक का लाइव और रिकार्डेड क्लास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आपको सीखने के लिए 10 मॉड्यूल्स और 40 से भी अधिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराया जाता है। इसमें आपको वीकली डाउट क्लीयरिंग सेशन उपलब्ध कराया जाता है और एक्सपर्ट फैकल्टीज से सीखने का मौका तथा इनके मास्टर क्लास सेशन्स में भी शामिल होने का मौका मिलता है। आप ऊपर दिए गए Digital Marketing Course के लिंक पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।