इंटरनेट और डिजिटलाइजेशन इस दुनिया में एक नई क्रांति लेकर आये हैं और आज के दौर में कोई भी इनसे अछूता नहीं है। बढ़ते हुए डिजिटलाइजेशन ने लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किया है। साथ ही डिजिटलाइजेशन ने व्यापार और मार्केटिंग के तरीके को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। दरअसल आज कंपनियां टीवी से ज्यादा पैसा डिजिटल मार्केटिंग पर खर्च कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में मार्केटिंग में 55 फीसदी हिस्सेदारी डिजिटल मार्केटिंग की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में कंपनियों ने डिजिटल मार्केटिंग के ऊपर 436 बिलियन डॉलर रुपए खर्च किए। जबकि इसी दौरान कंपनियों ने ऑफलाइन मार्केटिंग पर 196 बिलियन डॉलर खर्च किया। वहीं आने वाले चार सालों में ग्लोबल डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री और भी बड़ी होगी। 2026 तक इसके तकरीबन 750 बिलियन डॉलर के हो जाने की उम्मीद है। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते हुए बाजार के साथ इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए इस वक्त डिजिटल मार्केटिंग आपके लिए करिअर बनाने का शानदार मौका साबित हो सकता है। देश विदेश में डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते बाजार को देखते हुए देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश के युवाओं को इसमें दक्ष बनाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग के फील्ड में अपना शानदार करिअर बना सकते हैं।
डिजिटल क्रांति की इस दौर में अब कोई भी कंपनी डिजिटल मार्केटिंग में पीछे नहीं रहना चाहती है। इसलिए आज भारत समेत पूरी दुनिया में यह इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। डिजिटल मार्केटिंग की ग्रोथ रेट भी मार्केटिंग के अन्य तरीकों से काफी ज्यादा बेहतर है। बढ़ती हुई डिजिटल मार्केटिंग की इंडस्ट्री के साथ इसमें आज डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की भी काफी डिमांड है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले भारत में अभी 2 लाख से अधिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड बनी हुई है। साथ ही इसमें भविष्य में और भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट की नौकरी आपके लिए करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए 9 मॉड्यूल्स और 40 से भी अधिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स भी शामिल होने का मौका मिलता जहां इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट आपको इसके बारे में सिखाते हैं तो देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़े और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।