फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खेल-खेल' में लाखों रुपए की कमाई, क्या आप करना चाहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
जब इंसान जीवन में कोई मुकाम हासिल कर लेता है, तब वह असीम खुशी का अहसास करता है। लेकिन यदि आप दूसरों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए अपने कैरियर की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएं, तो कैसा रहे। कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा करती है टॉय इंडस्ट्री।
विज्ञापन


खिलौना उद्योग जहां आपको रोजगार का बेहतर अवसर देता है, वहीं बच्चों के चेहरे की मुस्कान आपको मानसिक संतुष्टि भी प्रदान करती है। डिजिटल माहौल के बावजूद खिलौनों की चाहत कम नहीं हुई है। ऐसे में टॉय इंडस्ट्री में किस्मत आजमाना बेहतर साबित हो सकता है।

खिलौना उद्योग का बाजार आज काफी विस्तृत हो चुका है। कुछ समय पहले तक जहां कुछ निश्चित तरह के खिलौने ही बना करते थे, वहीं आजकल खिलौने बनाने से पहले बच्चों की उम्र और उनकी पसंद-नापसंद को भी ध्यान में रखा जाता है।
विज्ञापन


आजकल मिट्टी से लेकर लकड़ी और प्लास्टिक के खिलौने तो बनते ही हैं, विभिन्न एजुकेशनल खिलौने, बोर्ड गेम, आउटडोर गेम आदि भी बनाए जाने लगे हैं। खिलौने सिर्फ बच्चों का मनोरंजन ही नहीं करते, बल्कि इसके जरिए उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए इस डिजिटल युग में भी खिलौनों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

ये हैं कोर्स, डालिए एक नजर

इस क्षेत्र में सफल होने के लिए न सिर्फ क्रिएटिव होना जरूरी है, बल्कि आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि बच्चे किस प्रकार के खिलौने पसंद करते हैं। यदि आपकी सोच आपके ग्राहकों की सोच से नहीं मिलेगी, तो आप एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके अलावा इससे संबंधित आपका तकनीकी ज्ञान भी दुरुस्त होना चाहिए। टॉय मेकिंग मैटीरियल और ड्राइंग की जानकारी आपके काम को आसान बनाएगी।

खुद को बतौर निर्माता स्थापित करने के लिए आपको कोई विशेष औपचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है, पर जॉब के दृष्टिकोण से ऐसी डिग्री मददगार होती है। खिलौना निर्माण की जानकारी के लिए आप किसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से कोर्स कर सकते हैं।

यदि आप अपने उद्योग को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने की इच्छा रखते हैं, तो आपको स्पेसिफिक स्किल की जरूरत होगी। इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग, औद्योगिक डिजाइनिंग अथवा कार्टूनिंग से संबंधित बैकग्राउंड सहायक होता है। बेहतर ढंग से काम करने के लिए कंप्यूटर नॉलेज का होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

नौकरी या अपना बिजनेस...जो आपका दिल चाहे

आप चाहें तो किसी टॉय मेकिंग कंपनी से जुड़कर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार आप खुद भी अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोल सकते हैं।

वैसे खुद की कंपनी खोलने से पहले किसी कंपनी में इंटर्नशिप करके अनुभव प्राप्त कर लें। इसके अतिरिक्त टॉय डिजाइनर या कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया जा सकता है।

खिलौना उद्योग आमदनी का एक बेहतर माध्यम हो सकता है, जॉब के माध्यम से भी और स्वरोजगार के माध्यम से भी। इस क्षेत्र में आपकी आमदनी आपके द्वारा बनाए जाने वाले खिलौनों और मार्केट में उनकी डिमांड पर निर्भर करती है। यदि आपकी फैक्ट्री में बनने वाले खिलौने लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं, तो आप आसमान की बुलंदियों को छूते चले जाएंगे।

मुख्य संस्थान
इंस्टीट्यूट ऑफ टॉय मेकिंग टेक्नोलॉजी, कोलकाता
http://www.itmtindia.in

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद
www.nid.edu/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें