फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: यूपी में जाएगी 4500 सहायक अध्यापकों की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री खरीदकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले प्रदेश के 4500 सहायक अध्यापकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही एसआईटी नेबेसिक शिक्षा विभाग से इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके बाद विभाग ने इनकी डिग्रियों का सत्यापन कर कार्रवाई के लिए सूची बनाना भी शुरू कर दिया है।

बाद में इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसआईटी की जांच में यह पहले ही आ चुका है कि 2005 से 2009 के बीच लगभग 25000 लोगों ने बीएड की जाली मार्कशीट खरीदकर यूनिवर्सिटी के गोपनीय चार्ट में इसका रिकार्ड दर्ज करा लिया था। इनमें से 4500 को सहायक अध्यापक की नौकरी मिली।
विज्ञापन

ज्यादातर शिक्षक आगरा, अलीगढ़, कानपुर और झांसी मण्डल में तैनात

एसआईटी ने इनकी सूची तैयार करके बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी है। गोपनीय चार्ट के अलावा विश्वविद्यालय में इनका परीक्षा कॉपी और एनरोलमेंट नंबर जैसा कोई रिकार्ड नहीं मिला था।

इन्होंने यूनिवर्सिटी से संबद्ध 83 कॉलेजों से ये मार्कशीट खरीदी थी। इस जालसाजी में 2005 के सत्र में 10 कॉलेजों की जांच पूरी होने पर यूनिवर्सिटी के पांच अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इनमें 450 मार्कशीट जाली मिली थीं। इनमें से 225 सहायक अध्यापक बने। इन पर एफआईआर के लिए शासन से अनुमति मांगी जा चुकी है।

इसके बाद 2009 तक की जांच में जाली मार्कशीट के सहारे 4500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की बात सामने आई। केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन सभी पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को लिखा जा चुका है। इनमें अधिकांश शिक्षक आगरा, अलीगढ़, कानपुर और झांसी मण्डल में तैनात बताए गए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए सभी एबीएसए को निर्देश

आगरा के बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि एसआईटी से सहायक अध्यापकों की बीएड डिग्री का सत्यापन कराए जाने का खत मिला था। इस पर कार्रवाई के लिए सभी एबीएसए को निर्देश दे दिए गए हैं।

उधर, बेसिक शिक्षा के सहायक निदेशक गिरिजेश कुमार का कहना है कि उन्हें एसआईटी के खत की जानकारी तो नहीं है लेकिन सत्यापन में कई सहायक अध्यापकों के अंकपत्र फर्जी पाए जा चुके हैं। इन पर कार्रवाई कराई जा रही है।

25000 - जाली मार्कशीट बीएड की बेची गई
4500 - सहायक अध्यापक बने जाली मार्कशीट से
500 - लोग जाली मार्कशीट बेचने में शामिल रहे
225 - शिक्षकों पर जल्द होगी एफआईआर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें