पेशेवरों में बढ़ा छंटनी का डर
लिंक्डइन न्यूज इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अंकित वेंगरलेकर का कहना है कि 45 फीसदी पेशेवर अपनी मौजूदा नौकरी से संतुष्ट हैं। 38 फीसदी का कहना है कि उन्हें इस साल बेहतर मौका मिल रहा है। अंकित ने बताया कि महामारी के बाद से लोगों में नौकरी जाने का डर बढ़ गया है। 71 फीसदी पेशेवर अब यह सवाल ज्यादा पूछने लगे हैं कि आखिर उनकी क्षमता क्या है? किस क्षमता और काबिलियत के आधार पर उन्हें यह नौकरी मिली है और आगे बनी रहेगी या नहीं?
नौकरी बदलने की कई वजहें
सर्वे में शामिल 30% नौकरीपेशा ने कहा कि उन्हें ऐसे काम की तलाश है, जिसमें काम के साथ परिवार को भी समय दिया जा सके। 28% पर्याप्त वेतन नहीं मिलने की वजह से नए अवसर की तलाश में हैं। वहीं, 23% पदोन्नति के लिए नई नौकरी ढूंढ रहे हैं।
महिला पेशेवरों को वेतन बढ़ने की उम्मीद
महिला पेशेवरों का कहना है कि मौजूदा कंपनी इस साल उनके वेतन में इजाफा कर सकती है। ऐसे होने पर वे नौकरी नहीं छोड़ेंगी। सर्वे में शामिल 43% महिलाओं ने कहा कि अगर वर्तमान कंपनी उनका वेतन बढ़ाती है तो वे यहीं बनी रहेंगी। ऐसे पुरुष कर्मचारी 39 फीसदी हैं।