फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क प्लेस में रहकर ये सात चीजें अपनाएं, सैलरी हो सकती है डबल

Sun, 28 Jul 2019 11:19 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी मिलना जितना कठिन है उससे ज्यादा कठिन है उस नौकरी को बचाए रखना। ऑफिस में हर कोई बॉस की नजर में अपनी अच्छी छवी बनाएं रखना चाहता है। इसके लिए ना जानें लोग किन-किन तरीकों की मदद लेतेे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जो तरीके आप अपना रहे हैं वे कितने सही हैं और कितने गलत? अगर नौकरी नई है तो ऑफिस में सबकी नजरों में कढ़ना जरूरी है। ऐसे में अच्छा काम और स्वभाव होने के साथ-साथ भी कई चीजें जरूरी हैं जो अगर आप अपनाएंगे तो ऑफिस में बॉस के साथ साथ साथियों के भी चहेते बन जाएंगे। पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अगर करियर चुनते वक्त की ये 5 गलतियां तो नहीं मिलेगी नौकरी
विज्ञापन

फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन

  • कहते हैं फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। पहली नजर में अगर किसी को जज करना है तो हम सबसे पहले उसका पहनावा और हाव-भाव देखते हैं। और उसी के आधार पर उसकी छवी का अंदाजा लगा लेते हैं। पहनावा फॉर्मल रखें क्योंकि क्या पता कभी भी आपको बॉस या किसी सीनियर व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा जा सकता है।

अपनी हिचक को करें दूर

  • सबसे ज्यादा जो हिचक महसूस होती है वो अपने आस-पास बैठे लोगों से मिलाप करने और उनका नाम जानने में होती है। आपके लिए अच्छा होगा कि जल्दी अपने साथियों का नाम याद कर लें। इशारों में न बुलाएं, अगर किसी स्थिति में सामने वाले का नाम भूल भी जाते हैं तो उससे माफी मांग कर फिर पूछ लें। इससे किसी को बुरा भी नहीं लेगगा और आपका काम भी सरलतापूर्वक हो जाएगा।

मिलजुल कर करें काम

  • चूंकि अब आप उस ऑफिस का हिस्सा हैं इसलिए साथियों के साथ मिलजुल कर काम करने की चाह व्यक्त करें। अपनी टीम की तरफ ईमानदार रहें और तारीफ मिलने पर उन्हें शुक्रिया कहना न भूलें। सबसे जरूरी बात किसी भी बात के लिए किसी एक को जिम्मेदार न ठहराएं। अगर किसी तरह की गलती होती भी है तो वह गलती पूरी टीम की होती है न की सिर्फ एक शख्स की।

नई चीजें सीखने की रखें इच्छा

  • सवाल पूछने या मदद मांगने में कभी न हिचकिचाएं। आप उस ऑफिस में नए हैं तो जाहिर है सब कुछ नहीं जानते होंगे। लेकिन जानने की इच्छा जरूर रखें। अगर आपको चीजें याद रखने में परेशानी होती है तो संस्था के बारे में नियम कानून और तौर तरीकों को लिख लेने में भी हर्ज नहीं है। एक ही चीज को बार बार पूछेंगे तो सामने वाला भी झुंझला जाएगा।

खुद सेे करें पहल

  • शुरुआती दिनों में आपको काम कम ही दिया जाएगा, लेकिन काम जल्दी खत्म हो जाने पर खाली अगली चीज का इंतजार करने के बजाए खुद से पहल करें और काम मांगें। बहुत जरूरी है कि कम से कम शुरुआती दिनों में ऑफिस सही समय पर पहुंचें। समय सीमा से कुछ देर और रुकने में कोई हर्ज नहीं है।

परपंच और पॉलिटिक्स से रहें दूर

  • ऑफिस के परपंच और पॉलिटिक्स से दूर ही रहें तो बेहतर है। आपके बेहतर काम को देख कर कुछ लोगों को आपको इस दलदल में घसीटने में समय नहीं लगेगा। कोशिश करें ऑफिस के समय अपना निजी काम न करें। ध्यान केंद्रित रखें। किसी चर्चा के दौरान आगे आगे बोलने से बेहतर है दूसरे की भी सुनें। हर चीज में अपनी राय देने से फायदा नहीं है।

बॉस से तालमेल बैठाएं

  • अपने बॉस को अपने काम से जुड़ी हर चीज की जानकारी देते रहें। खासकर शुरुआती दिनों में समय-समय पर अपने बॉस से मिलते रहने से आप दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बनेगा। खुद भी अपने काम का रिकॉर्ड रखें और उसे सुधारने की कोशिश करते रहें। यह आपको आगे चल कर भी बहुत मदद करेगा। और आखिर में, अपने अंदर आत्म विश्वास की कमी कभी न होने दें। यही चीज है जो आपको आगे तक ले जाएगी। नौकरी के शुरुआती दिनों में ही नहीं बल्कि जिंदगी भर।
ये भी पढ़ें- अगर करियर चुनते वक्त की ये 5 गलतियां तो नहीं मिलेगी नौकरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें