एपी ग्राम सचिवालयम ने आज यानि 27 जुलाई 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन भेजा है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश की सरकार ने पंचायत सचिव, VRO, MPEO, असिस्टेंट, लाइव स्टोक असिस्टेंट, ANM, इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट, ग्रामेना इंजीनियर, वेलफेयर असिस्टेंट, महिला पुलिस अटेंडेंट, डिजिटल असिस्टेंट आदि जैसे विभिन्न पदों के लिए 1,60,801 रिक्तियां निकाली हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gramasachivalayam.ap.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों पर आधारित होगी।