नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी ने 45 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में फाइनेंस मैनेजर, लेक्चरर, प्रिंसिपल, रीडर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर व अन्य पद शामिल हैं। अगर शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो वो पदों के अनुसार अलग-अलग है। आयु सीमा पदानुसार 40 से 65 वर्ष है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित तिथि पर मांगे गए दस्तावेजों की मूल और छायाप्रतियों के साथ साक्षात्कार स्थल ‘निदेशक कार्यालय, एनईआईएएच, सिटी सेंटर, मेघालय कैंपस, स्टेट हाउसिंग फाइनेंसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी, नानग्रिम हिल, बीथानी हॉस्पिटल, शिलांग-793003’ पर समय से पहुंचना होगा।
चयन की प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए neiah.nic.in पर क्लिक करें।