फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL: एसएससी जल्द जारी करेगा सीएचएसएल का परिणाम, टियर-1 में पास उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र

Sun, 04 Aug 2024 09:43 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 टियर-1 का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। टियर-2 में वही उम्मीदवार प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने टियर-1 में प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा टियर-1 में भाग लेने के वाले उम्मीदवारों का इंतजार बस खत्म होने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीएचएसएल परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। टियर-1 में पास होने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL) परीक्षा 2024 टियर-1 के नतीजे कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी होने वाले हैं। इसके नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएससी कभी भी नतीजे जारी कर सकता है। टियर-1 में शामिल हुए परीक्षार्थियों को नतीजे देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। बता दें कि टियर-1 में पास होने वाले उम्मीदवार को ही टियर-2 में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। 

नतीजे जारी होने के बाद अपना परिणाम ऐसे करें चेक
1. एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परिणाम चेक करने के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाट पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक दिखेगी, उस पर क्लिक करें।
3. इस पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ स्क्रीन खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर लिखकर चेक कर सकते हैं। 
4. रोल नंबर चेक करने के लिए अभ्यर्थी पीडीएफ खुलने के बाद cntl+f दबाकर उसमें अपना रोल नंबर दर कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया
एसएससी सीएचएसएल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से 7 मई तक हुई। टियर-1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हुई। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही द्वितीय चरण की परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे। भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, पोस्टल असिस्टेंट (पीए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEOs) के 3712 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें