बंदीरक्षक भर्ती के लिए होगी 100 अंकों की परीक्षा
उत्तराखंड की जेलों में बंदीरक्षकों की भर्ती के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। आयोग के सचिव जीएस रातव के मुताबिक, 15 नवंबर को जारी विज्ञप्ति में परीक्षा का समय और अंक प्रकाशित नहीं हो पाया था।
ये भी पढ़ें...Chardham: अब ऐसे होगी चारधाम हेली टिकटों की बुकिंग, कालाबाजारी रोकने के लिए दिए सीएम धामी ने निर्देश
उन्होंने बताया कि बंदीरक्षकों के पेपर में 20 अंकों के 20 सवाल सामान्य हिंदी के पूछे जाएंगे। 40 अंकों के 40 सवाल सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (सामान्य बुद्धि परीक्षण और मानसिक योग्यता, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी) के पूछे जाएंगे। वहीं, 40 अंकों के 40 सवाल उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियों के पूछे जाएंगे।