IOCL Apprentice Vacancy 2026: पदों और ट्रेड का विवरण
जारी विज्ञापन के अनुसार अप्रेंटिस पदों को विभिन्न ट्रेड्स में विभाजित किया गया है, जिनमें तकनीकी ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पद नॉन-टेक्निकल श्रेणी में भी रखे गए हैं। कुल मिलाकर 342 रिक्तियां भरी जानी हैं। ट्रेड के मुताबिक रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम |
कुल पद |
| ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) |
114 |
| ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) |
32 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) |
53 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) |
37 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) |
68 |
| टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) |
20 |
| ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) |
13 |
| ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट) |
5 |
| कुल पद |
342 |
कौन कर सकता है आवेदन?
हर ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने ट्रेड से संबंधित योग्यता जरूर जांचनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट): मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ 3 वर्ष की बीएससी और न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग को छूट)।
- फिटर ट्रेड अप्रेंटिस: मैट्रिक के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई (कम से कम 2 साल का कोर्स)।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 12वीं पास, कुछ पदों के लिए स्किल सर्टिफिकेट जरूरी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु की गणना 31 जनवरी, 2026 के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
IOCL Apprentice Stipend: स्टाइपेंड और प्रशिक्षण अवधि
चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के प्रावधानों के तहत मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि ट्रेड और योग्यता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को रिफाइनरी में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
| जानकारी |
विवरण |
| संगठन |
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) |
| कुल पद |
342 |
| भर्ती प्रकार |
अप्रेंटिसशिप |
| आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
| न्यूनतम आयु |
18 वर्ष |
| अधिकतम आयु |
24 वर्ष |
| आयु में छूट |
SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, PwBD – 10 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया |
मेरिट लिस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल |
| सैलरी |
Apprentices Act के अनुसार स्टाइपेंड |
| अंतिम तिथि |
25 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक नोटिस |
यहां क्लिक कर देखें... |
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जा सकती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करना जरूरी है ताकि बाद में कोई समस्या न हो।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवार केवल पात्रता पूरी होने की स्थिति में ही आवेदन करें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। प्रशिक्षण पूरी तरह अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत होगा और इससे स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी।