IOCL Apprentice Vacancy Details: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग डिवीजन में 405 ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। ये रिक्तियां निम्न पदों के लिए हैं:
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Diploma)- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स
- ट्रेड अप्रेंटिस (ITI)- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस- बीए/बीकॉम/बीएससी/बीबीए
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (Trade Apprentice)- फ्रेशर एवं स्किल सर्टिफिकेट होल्डर
राज्यवार और श्रेणीवार सीटों का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।
IOCL Apprentice Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष का डिप्लोमा
- ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास + 2 वर्षीय आईटीआई (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 12वीं पास (ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं। बीई/बीटेक, एमबीए, एमसीए, सीए, एलएलबी जैसी उच्च योग्यताधारी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
IOCL Apprentice Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
IOCL Apprentice Salary/Stipend: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
अप्रेंटिस को प्रतिमाह अप्रेंटिस एक्ट के तहत निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो ट्रेड और योग्यता के अनुसार होगा।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार को संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण कर IOCL Establishment ID के माध्यम से आवेदन करना होगा। एक उम्मीदवार केवल एक ही डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए इन वेबसाइटों पर जाना होगा:
- ट्रेड अप्रेंटिस के लिए (ITI/DEO): apprenticeshipindia.gov.in
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस/तकनीशियन: nats.education.gov.in