फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT Allahabad Recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर समेत 147 पदों पर हो रही भर्ती, जल्द से जल्द करें आवेदन

Tue, 03 Sep 2024 12:14 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assistant Professor Vacancy: आईआईटी इलाहाबाद में 147 नए शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आवेदन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIIT Allahabad Associate Professor Recruitment 2024: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), इलाहाबाद ने एसोसिएट प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसके अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की जानकारी नीचे बताई गई है। आधिकारिक वेबसाइट- iiita.ac.in पर अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि इन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त, 2024 को शुरू हुई और आवेदक 18 सितंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रिक्त पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। 
विज्ञापन


आईआईआईटी इलाहाबाद भर्ती 2024 के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
IIIT इलाहाबाद भर्ती 2024 अधिसूचना के साथ विभागवार रिक्तियों की संख्या की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे से IIIT इलाहाबाद भर्ती 2024 परीक्षा के लिए रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
  • प्रोफेसर- 47 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 44 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 56 पद

आईआईआईटी इलाहाबाद भर्ती 2024 का आवेदन शुल्क
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से IIIT, इलाहाबाद एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर केवल 1180 रुपये जमा करवाने होंगे। एससी, एसटी के साथ ही पीएच श्रेणी के लिए यह आवेदन फॉर्म नि:शुल्क है।
विज्ञापन


आईआईआईटी इलाहाबाद भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड
IIIT इलाहाबाद भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिए गए हैं। पात्रता मानदंड का विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। सहायक प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए उम्मीदवार को पीएचडी धारक होना अनिवार्य है। वहीं सहायक प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए पीएचडी या एमटेक अनिवार्य किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया
  • इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर भर्ती पोर्टल पर जाएं और New Application में मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें। 
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरें और अपनी आवेदन प्रकिया को पूर्ण करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें व भरे फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें