सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर में सर्वाधिक 26.9 फीसदी रोजगार
हायरेक्ट की यह अपनी तरह की पहली स्टडी रिपोर्ट है। रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू नॉर्मल के दौर के बाद आने वाले समय में भारत को जॉब मार्केट किस तरह से बदलने जा रहा है और कैंडिडेट ड्रिवन मार्केट में सक्सेज सर्वाइवल चांस क्या हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर में सर्वाधिक 26.9 फीसदी रोजगार मिल रहा है।
IT/ ITES इंडस्ट्री में पिछले वर्ष की तुलना में नौकरियों की वृद्धि
इसके बाद आईटी और आईटीईएस सेवाओं से जुड़ा क्षेत्र 20.6 फीसदी औसत अनुपात के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि खरीद और बिक्री क्षेत्र 0.3 फीसदी औसत के साथ साल का सबसे कम रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। हालांकि, IT/ITES इंडस्ट्री में पिछले वर्ष की तुलना में नौकरियों की वृद्धि दर्ज की गईं हैं। ऐसा भारतीय कंपनियों में तेजी से बढ़ते डिजिटलाइजेशन के प्रभाव के कारण भी हो सकता है। भारतीय आईटी सॉफ्टवेयर सेक्टर में भर्ती गतिविधियां साल दर साल 163 फीसदी बढ़ रही हैं।
आईटी इंजीनियरों को सर्वाधिक वेतन
शीर्ष 20 फीसदी सर्वाधिक वेतन वाली नौकरियों में आईटी इंजीनियरों की है। जिन्हें पांच-10 वर्षों के अनुभव के साथ 54.2 फीसदी औसत के साथ शीर्ष भुगतान वाली नौकरियों में रखा गया है। इसके बाद से सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर हैं। जहां आईटी सेक्टर की तरह ही समान अनुभव श्रेणी के साथ 20.4 फीसदी तक की वेतन बढ़ोतरी देखी गई है। मोटे तौर पर देखें तो आईटी सेक्टर में पांच से 10 साल के अनुभव के बाद सेल्स एंड बिजनेस डेवलेपमेंट सेक्टर के मुकाबले 63 फीसदी तक की वेतन बढ़ोतरी हो रही है।