फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! नौकरी हो तो ऐसी : यहां इंटर्नशिप के दौरान भी मिलती है सात लाख रुपये महीने की सैलरी

Thu, 27 Apr 2023 06:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Highly Paid Summer Internships: भारत में इंटर्न को अधिकांश जगह सैलरी नहीं मिलती है। जहां मिलती भी तो वहां पांच से 10 और 10 से 20 हजार रुपये महीने तक मिलती होगी। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इंटर्नशिप के दौरान भी लाखों रुपये महीने की सैलरी मिलती है।
विज्ञापन
Highly Paid Summer Internships - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Highly Paid Summer Interships: भारत में इंटर्न को अधिकांश जगह सैलरी नहीं मिलती है। जहां मिलती भी तो वहां पांच से 10 और 10 से 20 हजार रुपये महीने तक मिलती होगी। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इंटर्नशिप के दौरान भी लाखों रुपये महीने की सैलरी मिलती है। यह पढ़ कर आप अचंभित जरूर होंगे लेकिन यह 100 फीसदी सच है। कई टेक कंपनियां अपने यहां इंटर्न और ट्रेनी को भी लाखों रुपये महीने की सैलरी देती हैं।  

विज्ञापन

ग्लासडोर द्वारा हाल ही में साझा की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक भुगतान करने वाले अमेरिकी इंटर्नशिप का वेतन पिछले साल के औसत इंटर्न वेतन के दोगुना से भी अधिक है। फिनटेक यूनिकॉर्न स्ट्राइप $9,064 यानी लगभग 7.4 लाख रुपये के मासिक औसत वेतन के साथ सूची में सबसे आगे है। जबकि वीडियो गेम डेवलपर Roblox Corp रोबलॉक्स कॉर्पोरेशन भी अस्थायी और एंट्रीवके गिग्स के लिए प्रति माह $9,000 यानी लगभग 7.37 लाख रुपये महीना से अधिक के औसत वेतन के साथ, बहुत पीछे नहीं है। 
 

ये नौकरियां ज्यादातर कॉलेज के छात्रों और ग्रेजुएट को दी जाती हैं और लगभग $56 प्रति घंटा या लगभग $108,000 यानी लगभग 88.31 लाख रुपये का वार्षिक वेतन होगा। यह रैंकिंग प्लेटफॉर्म पर वर्तमान और पूर्व यूएस-आधारित इंटर्न द्वारा पिछले वर्ष में साझा की गई वेतन रिपोर्ट पर आधारित थी। 
 

इंटर्नशिप के लिए मोटी सैलरी देने वाली कंपनियों की सूची ज्यादातर मेटा, स्नैप, टिकटॉक, स्ट्राइप, कॉइनबेस, अमेजॉन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी तकनीकी कंपनियों से बनी है। इनमें वे कंपनियां भी हैं जिन्होंने हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी का अनुभव किया है। वॉल स्ट्रीट और कंसल्टिंग पर अच्छी-खासी तनख्वाह वाली अन्य इंटर्नशिप्स - स्टैंडआउट चिपमेकर एनवीडिया कॉर्प, कैपिटल वन और जेपी मॉर्गन जैसी वित्तीय कंपनियों से लेकर मैकेंजी और बेन एंड कंपनी जैसी सलाहकार फर्मों तक हैं। 
 

2023 में टॉप पेड इंटर्नशिप की पेशकश करने वाली कंपनियां

  1. स्ट्राइप : $9,064 मासिक यानी 7.4 लाख रुपये महीना
  2. रोबॉक्स : $9,017 मासिक यानी 7.4 लाख रुपये महीना
  3. एनवीडिया : $8,280 मासिक यानी 6.7 लाख रुपये महीना
  4. कॉइनबेस : $ 8,206 मासिक यानी 6.7 लाख रुपये महीना
  5. मेटा : $8,160 मासिक यानी 6.6 लाख रुपये महीना
  6. कैपिटल वन : $ 8,050 मासिक यानी 6.6 लाख रुपये महीना
  7. क्रेडिट सुइस : $7,947 मासिक यानी 6.5 लाख रुपये महीना
  8. बैन एंड कंपनी : $7,873 मासिक यानी 6.4 लाख रुपये महीना
  9. अमेजॉन : $ 7,809 मासिक यानी 6.4 लाख रुपये महीना
  10. ईवाई-पार्थेनॉन : $7,651 मासिक यानी 6.2 लाख रुपये महीना

    - (स्रोत : ग्लासडोर रिपोर्ट, सैलरी औसतन)
विज्ञापन

समर इंटर्नशिप कार्यक्रमों पर प्रभाव पड़ रहा

यह रिपोर्ट विशेष है कि वर्तमान में कई कंपनियों के समर इंटर्नशिप कार्यक्रमों पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, Glassdoor यह भी कहता है कि इस बात की गारंटी नहीं दे सकते हैं कि ये सभी कंपनियां अभी भी इस साल गर्मी यानी समर सेशन में इंटर्न की भर्ती कर रही हैं या नहीं। लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि वे इंटर्न को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से अच्छी सैलरी देने के लिए मशहूर हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें