तीन सौ से अधिक पदों पर भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के कुल 322 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2023 अधिसूचना upsc.gov.in पर देख सकते हैं। आवेदकों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा और फिर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ना होगा।
UPSC CAPF आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदक की आयु 01 अगस्त, 2023 तक 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर बात शैक्षिक योग्यता की करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2023 भर्ती परीक्षा छह अगस्त, 2023 को आयोजित होने वाली है।