Highly Paid Summer Interships: भारत में इंटर्न को अधिकांश जगह सैलरी नहीं मिलती है। जहां मिलती भी तो वहां पांच से 10 और 10 से 20 हजार रुपये महीने तक मिलती होगी। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इंटर्नशिप के दौरान भी लाखों रुपये महीने की सैलरी मिलती है। यह पढ़ कर आप अचंभित जरूर होंगे लेकिन यह 100 फीसदी सच है। कई टेक कंपनियां अपने यहां इंटर्न और ट्रेनी को भी लाखों रुपये महीने की सैलरी देती हैं।
स्ट्राइप : $9,064 मासिक यानी 7.4 लाख रुपये महीना
रोबॉक्स : $9,017 मासिक यानी 7.4 लाख रुपये महीना
एनवीडिया : $8,280 मासिक यानी 6.7 लाख रुपये महीना
कॉइनबेस : $ 8,206 मासिक यानी 6.7 लाख रुपये महीना
मेटा : $8,160 मासिक यानी 6.6 लाख रुपये महीना
कैपिटल वन : $ 8,050 मासिक यानी 6.6 लाख रुपये महीना
क्रेडिट सुइस : $7,947 मासिक यानी 6.5 लाख रुपये महीना
बैन एंड कंपनी : $7,873 मासिक यानी 6.4 लाख रुपये महीना
अमेजॉन : $ 7,809 मासिक यानी 6.4 लाख रुपये महीना
ईवाई-पार्थेनॉन : $7,651 मासिक यानी 6.2 लाख रुपये महीना