फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2022: क्या इस बार पीईटी में अधिक अंकों की होगी निगेटिव मार्किंग, जानिए पिछले वर्ष गलत उत्तर देने पर कितने नंबरों की हुई थी कटौती

Wed, 25 May 2022 04:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी द्वारा ग्रुप सी के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग ने वर्ष 2021 से प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की शुरुआत की है। साल 2022 में यह एग्जाम 18 सितंबर को होने तय है। 
 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा 2022 में आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही होने वाली है, ऐसे में जो अभ्यर्थी साल 2021 में पहली बार हुए पीईटी एग्जाम में शामिल होने से रह गए थे या किसी कारणवश अच्छा स्कोर हासिल नहीं कर पाए थे उनके लिए इस बार PET परीक्षा में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को होनी है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से होगी, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनानाचाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

कितने अंकों की लागू होती है निगेटिव मार्किंग

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ट प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे जिसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाता है जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंकों की कटौती होती है। इस बार होने वाली परीक्षा में भी यही नियम लागू हो सकते हैं।हालांकि यदि नियम में कोई परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को साझा कर दी जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट को देखते रहें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें