उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और पंचायतीराज विभाग के कार्यों में सुगमता लाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की जा रही है।ये भर्ती कई जिलों में स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रही है जिसके तहत पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायतीराज विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार कुल 2,783 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो चुकी है। पात्र कैंडिडेट्स तीन जून 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट होना चाहिए। इस बारे में किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग यूपी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी और सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं और अपनी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी के साथ ही पूरे सिलेबस का रिवीजन भी कर सकते हैं।
आयुसीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
इस भर्ती के लिए ऐसे सभी उम्मीदवार जो 18 से 40 वर्ष की आयुसीमा के अंदर आते हैं, इन पदों के लिए आवेदन फार्म भर सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्रसीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। अंतिम मेधा सूची अभ्यर्थियों के दसवीं और बारहवीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।